सितम्बर 19, 2026 5:32 अपराह्न

printer

73 किलोमीटर लंबे सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम के उन्नयन के लिए 142 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम के उन्नयन के लिए 142 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना को मंजूरी दे गई है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस खंड को 25 किलोवोल्ट की एक यूनिट से 25 किलोवोल्ट की दो यूनिट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। 146 किलोमीटर लंबी यह परियोजना इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए बिजली आपूर्ति इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला