जून 28, 2026 5:24 अपराह्न

printer

हिज़्बुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम ने लेबनान और इज़राइल के बीच हुए नए समझौते को खारिज किया

ईरान समर्थित और लेबनान स्थित सशस्त्र समूह हिज़्बुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम ने लेबनान और इज़राइल के बीच हुए नए समझौते को खारिज कर दिया है। एक बयान में, कासिम ने समझौते को लेबनान की संप्रभुता का आत्मसमर्पण बताया और दावा किया कि यह समझौता इज़राइली और अमेरिकी हितों को लेबनान की स्वतंत्रता से ऊपर रखता है। उन्होंने तत्काल और स्थायी युद्धविराम, इज़राइल की पूर्ण वापसी और लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी की मांग की। कासिम ने यह भी कहा कि हिज़्बुल्लाह अपने अभियान जारी रखेगा और इस बात पर ज़ोर दिया कि मौजूदा युद्धविराम देश की रक्षा करने के उसके अधिकार को कम नहीं करता है।

   

इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज अमरीका मध्यस्थता से हुए लेबनान और इज़राइल के बीच हुए समझौते पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति औन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन्हें समझौते पर बधाई दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने लेबनान के आर्थिक विकास और उसके वैध सुरक्षा संस्थानों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी समर्थन का भी वादा किया। राष्ट्रपति औन ने उम्मीद जताई कि अमरीका समझौते के अनुपालन को सुनिश्चित करने में मदद करेगा और इजरायल पर दक्षिणी लेबनान से पीछे हटने का दबाव डालेगा।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला