अप्रैल 27, 2026 10:29 अपराह्न

printer

हरियाणा विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोई भी क्षेत्र या समाज तब तक पूर्ण विकसित नहीं हो सकता है जब तक उसकी महिला आबादी को सम्मान, समान अवसर और अधिकार प्राप्त न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को इसके चार प्रमुख स्तंभों में से एक के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।