जुलाई 31, 2026 2:31 अपराह्न

printer

स्पेन के सियुटा क्षेत्र में पहुँचने की कोशिश में 18 प्रवासियों की मौत

स्पेन के सियुटा नामक विशेष क्षेत्र में पहुँचने की कोशिश में 18 प्रवासियों की मौत हो गई है। हजारों प्रवासी मोरक्को से सीमा पार करके स्पेन के इस छोटे से क्षेत्र में घुस आए थे। इसके बाद स्पेन ने वहाँ सैन्य बल तैनात कर दिए हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ आज गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का के साथ सियुटा का दौरा करके स्थिति का जायजा लेंगे। सिविल गार्ड अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय श्रमिक संघ के प्रमुख रशीद स्बिही ने इस घटनाक्रम को “गंभीर मानवीय संकट” बताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला