जुलाई 25, 2026 2:27 अपराह्न

printer

स्क्वैश: भारत की अनाहत सिंह विश्‍व जूनियर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स के फ़ाइनल में पहुंची

भारत की स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रचते हुए विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने आज कनाडा के ओंटारियो में खेले गए सेमीफाइनल में मिस्र की बार्ब सामेह को 3-1 से हराया।

फाइनल में अनाहत का सामना आज मिस्र की रुकैया सलेम से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात करीब साढे दस बजे शुरू होने की उम्मीद है।

अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा के बाद विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

इससे पहले, बृहस्‍पतिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में अनाहत ने मिस्र की हबीबा रिज्क को 3-1 से हराया था।