स्क्वाड्रन लीडर सान्या प्रतिष्ठित ‘कैट-ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भारतीय वायु सेना ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर सान्या की यह उपलब्धि उनके समर्पण और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए, भारतीय वायु सेना ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर सान्या पूरे देश के उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो विमानन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
News On AIR | मई 18, 2026 8:55 अपराह्न
स्क्वाड्रन लीडर सान्या बनीं ‘कैट-ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ बनने वाली पहली महिला अधिकारी