सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने कौशल, रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का सदुपयोग करने का आह्वान किया है। नोएडा में आज एक संस्थान में श्री मुरुगन ने युवाओं को उभरते अवसरों के लिए तैयार करने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
डॉ. मुरुगन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की केंद्रीय भूमिका है। उन्होंने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा शक्ति को केंद्र में रखने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख किया। श्री मुरुगन ने आरबीआई – केएलईएमएस कार्यक्रम के बारे में कहा कि भारत में 2014-15 और 2023-24 के बीच लगभग 17 करोड़ 1 लाख नौकरियां सृजित हुई हैं। उन्होंने शिक्षा को अधिक लचीला और कौशल-उन्मुख बनाने में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व का भी उल्लेख किया।