जून 25, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

सीएबी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को विजन 2028 का प्रमुख और तेज गेंदबाजी का कोच नियुक्त किया 

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को विजन 2028 का प्रमुख और तेज गेंदबाजी का कोच नियुक्त किया है। सीएबी ने अगले महीने से शुरू होने वाले विजन 2028 कार्यक्रम के तहत उत्पल चटर्जी को स्पिन गेंदबाजी का कोच नियुक्त किया है। डिंडा और चटर्जी दोनों ही भारत के लिए खेल चुके हैं।
 
विजन 2028 पश्चिम बंगाल क्रिकेट के लिए राज्य के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर बंगाल जैसी विभिन्न पुरुष और महिला टीमों के मुख्य कोचों के साथ-साथ सहायक कोच भी इस विजन में शामिल होंगे।