अप्रैल 17, 2026 2:13 अपराह्न

printer

सांसद संजय झा ने महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत किया, बताया लंबे समय से प्रतीक्षित कदम

जनता दल (यूनाइटेड) सांसद संजय झा ने महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से प्रतीक्षित कदम बताया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री झा ने कहा कि महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने का यह कदम काफी विलंब के बाद आया है और इसे सर्वसम्मति से समर्थन मिलना चाहिए। बिहार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं पंचायतों में निर्वाचित हुई हैं जिससे कई चुनाव में महिला नेताओं का एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।