अप्रैल 13, 2026 9:35 अपराह्न

printer

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय और कृषि लागत और मूल्य आयोग को नोटिस जारी किया है। याचिका में आग्रह किया गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करते समय राज्य-विशिष्ट खेती की लागत को अधिक महत्व दिया जाए।