अप्रैल 25, 2026 4:05 अपराह्न

printer

सरकार ने मणिपुर के उखरुल में असम राइफल्स द्वारा सशस्त्र गुटों को उपकरण पहुंचाने के दावों का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि असम राइफल्स के जवान मणिपुर के उखरुल जिले में सशस्त्र गुटों को सामरिक वर्दी, बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य उपकरण पहुंचा रहे थे। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच ईकाई ने बताया कि यह दावा झूठा है। ईकाई ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपुष्ट और संवेदनशील दावों को साझा करने से बचें, क्योंकि इनसे तनाव भड़क सकता है या गलत सूचना फैल सकती है। सरकार ने नागरिकों से यह भी कहा है कि वे किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें।