मार्च 12, 2026 12:07 अपराह्न

printer

सरकार ने दिल्ली स्थित भारत-इजराइल संयुक्त रक्षा सुविधा केंद्र में आग और कर्मचारियों की मौत की खबरों का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दिल्ली स्थित भारत-इजराइल संयुक्त रक्षा सुविधा केंद्र में भीषण आग लगने और दोनों देशों के कई कर्मचारियों की मौत की बात कही गई है। विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने इस रिपोर्ट का खंडन करते हुए लोगों से सोशल मीडिया पर झूठे और निराधार दावों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को भी फर्जी बताया है जिनमें कहा गया है कि भारतीय मीडिया भारत में ईरान के समर्थकों को दोषी ठहरा रहा है।