अक्टूबर 21, 2026 5:35 अपराह्न

printer

सरकारी विभागों ने कबाड़ निपटान से अर्जित किए 490 करोड़ रुपये: MOS डॉ. जितेंद्र सिंह

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के छठे चरण के 16 से 17 दिनों में ही सरकारी विभागों ने कबाड़ के निपटान से करीब 490 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं।

नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में श्री सिंह ने अभियान के तहत निपटाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस यानी जीईएम पोर्टल के इस्तेमाल से कबाड़ के निपटान की प्रक्रिया आसान हुई है और बेकार पड़ी सामग्री का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हुआ है।

श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, कचरा कम करना और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला