नवम्बर 11, 2026 6:36 अपराह्न

printer

शेयर बाजार: सेंसेक्‍स 773 अंक बढ़कर 81,879 पर बंद, निफ्टी में 210 अंक बढ़ोतरी

देश के शेयर बाजारों के सूचकांक आज लगभग एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्‍स 773 अंक बढ़कर 81,879 पर बंद हुआ। निफ्टी 210 अंक बढ़कर 25,255 पर पहुंच गया। एनएसई का मिडकैप-100 शून्‍य दशमलव आठ प्रतिशत ऊपर और स्‍मॉलकैप-100 एक दशमलव छह प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्‍स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयर आज मुनाफे में रहे। सबसे ज्‍यादा बढने वाले शेयरों पर गौर करें-महिन्‍द्रा एंड महिन्‍द्रा 5.3 प्रतिशत, इंडिगो 4.4 प्रतिशत और ट्रेंट 3 प्रतिशत ऊपर आ गया।

इसके उलट अडानी पोर्ट्स में 1.7 प्रतिशत, टेक महिन्‍द्रा में 1.3 प्रतिशत और एचसीएल टेक में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।