उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने कहा है कि देश की प्रगति का आकलन केवल उत्पादन से नहीं, बल्कि उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता से भी होना चाहिए।
नई दिल्ली में विश्व मानक दिवस-2026 के अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्ता मानक उद्योगों के विकास और समाज के हर वर्ग तक सुरक्षित उत्पाद पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। श्री वर्मा ने कहा कि देश में गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया।