विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गरीटा ने कहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से डोमिनिका के कलिनागो समुदाय को सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मार्गरीटा ने डोमिनिका के कलिनागो क्षेत्र का दौरा किया।
सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत डोमिनिका के साथ साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर आधारित अपनी मैत्री को और प्रगाढ कर रहा है।
कलिनागो, डोमिनिका के निवासी हैं, जो कैरिबियाई क्षेत्र के शुरुआती लोगों के वंशज माने जाते हैं जो अब बहुत कम संख्या में बचे हैं।