विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। सत्र का विषय है- “विश्वास बहाली, परिवर्तन का प्रबंधन: एक ऐसा संयुक्त राष्ट्र जो सभी के लिए काम करे”।
सत्र में संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ये सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने-अपने देशों की प्राथमिकताओं और नज़रिए को सामने रखेंगे।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 81वें सत्र में वैश्विक सहयोग को फिर मजबूत करने, सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और शांति, गरिमा और समानता के लिए सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एआई की संभावनाओं का उपयोग करने के साथ-साथ इसके संभावित प्रभावों का अनुमान लगाने और जोखिमों को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
वे आज ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संदर्भ में एआई, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता कर रहे थे।