विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज आयरलैंड की विदेश मंत्री हेलेन मैकएंटे को यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता संभालने पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने व्यापार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बहुपक्षीय क्षेत्र में अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे।
News On AIR | जून 30, 2026 8:39 अपराह्न
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आयरलैंड की विदेश मंत्री हेलेन मैकएंटे को यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता संभालने पर शुभकामनाएं दी