सितम्बर 4, 2026 8:50 अपराह्न

printer

विदेश, पर्यावरण और वन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कल से सऊदी अरब की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे

विदेश, पर्यावरण और वन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कल से सऊदी अरब की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पहली बार आधिकारिक सऊदी अरब यात्रा के दौरान श्री कीर्तिवर्धन सिंह सऊदी अरब के विदेश राज्यमंत्री, मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्री तथा पर्यावरण, जल और कृषि उपमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से मिलेंगे। इस दौरान श्री कीर्तिवर्धन सिंह सऊदी अरब में भारतीय समुदाय, भारतीय व्यापार प्रतिनिधियों और उद्यमियों तथा भारतीय पेशवरों से भी मिलेंगे। इस दौरान विदेश राज्यमंत्री विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए भारतीय श्रमिकों से बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान मानव संसाधन, कौशल विकास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय विषयों सहित दोनों देशों के बीच पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी औऱ प्रगाढ़ होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला