वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने, वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए कल सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन शनमुगरत्नम और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ बैठक कीं। बैठक में भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने वित्त मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और मौजूदा ऊर्जा संकट से निपटने के उपायों पर चर्चा हुई।
उन्होंने यह भी बताया कि श्रीमती सीतारामन ने भारत के विकास और निवेश तथा सहयोग के उभरते अवसरों के बारे में जानकारी साझा की। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने भारत की दीर्घकालिक विकास यात्रा में सिंगापुर की कंपनियों की भागीदारी के अवसरों को रेखांकित किया।