सितम्बर 13, 2026 6:24 अपराह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उज्बेकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग उज्बेकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था तथा वित्त मंत्री जैमशीद कूचकरोफ् से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती सीतारामन ने बताया कि बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों पर अपने विचार साझा किए।