अप्रैल 16, 2026 4:11 अपराह्न

printer

वित्तीय आसूचना इकाई ने सेबी, पीएफआरडीए के साथ समन्वय बढ़ाने हेतु किया समझौता

वित्तीय आसूचना इकाई-एफआईयू ने सूचना साझा करने और समन्वय को मजबूत करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-एसईबीआई और पेंशन निधि नियामक तथा विकास प्राधिकरण-पीएफआरडीए के साथ व्यापक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों एजेंसियों को विनियमित या रिपोर्टिंग संस्थाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने में सक्षम बनाना है। आगे बताया कि यह कदम धन शोधन निवारण और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने की प्रणाली को उन्नत करने पर केंद्रित है।