वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और स्विट्जरलैंड के साझा हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
दोनों पक्षों ने निवेश बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय निवेश संधि-बीआईटी पर बातचीत आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।