मार्च 15, 2026 9:28 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए गंभीर चिंतन और आत्मनिरीक्षण का आग्रह किया है। पत्र में श्री बिरला ने कुछ सांसदों द्वारा सदन के भीतर बैनर, तख्तियां, पोस्टर प्रदर्शित करने और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति पर हम सभी को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से गंभीरतापूर्वक विचार करना आवश्यक है।