अगस्त 13, 2026 10:42 पूर्वाह्न

printer

लाइबेरिया की विदेश मंत्री नई दिल्ली पहुंचीं, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती

लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिन की यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचीं। आज वे हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह दौरा भारत और लाइबेरिया के बीच सौहार्दपूर्ण और घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। लाइबेरिया पश्चिम अफ्रीका का देश है। इसकी राजधानी मोनरोबिया है। यह अफ्रीका का सबसे पुराना गणराज्‍य है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला