सितम्बर 4, 2026 8:47 अपराह्न

printer

लद्दाख के द्रास महोत्सव में ‘जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज’ स्टॉल प्रमुख आकर्षण बना

लद्दाख में द्रास महोत्सव में स्थापित जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज स्टॉल कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में से एक बनकर उभरा। इस स्‍टॉल ने बड़ी संख्या में आगंतुकों, विशेष रूप से युवा रचनाकारों को आकर्षित किया। उन्‍होंने इस पहल में गहरी रुचि दिखाई। स्टॉल पर उत्साहजनक पूछताछ और पंजीकरण हुए, जिससे द्रास जिले में जेम्स ऑफ इंडिया चैलेंज में भागीदारी को बढ़ावा मिला।

यह स्टॉल आकाशवाणी कारगिल द्वारा स्थापित किया गया था। इसकी देखरेख द्रास स्थित प्रसिद्ध ब्लॉगर और पत्रकार मोहम्मद सलीम ने की। वे अपने यूट्यूब चैनल ‘द्रास ऑनलाइन’ के लिए लोकप्रिय हैं।

द्रास के उपायुक्त, इम्तियाज काचो ने स्टॉल का दौरा किया और लोगों विशेष रूप से युवा रचनाकारों को द्रास की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, मनमोहक परिदृश्य और अपार पर्यटन क्षमता को व्यापक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने के अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

निदेशक ने युवाओं से आगे आने और रचनात्मक मंचों का उपयोग करके क्षेत्र की अनूठी और अनकही कहानियों को उजागर करने का आग्रह किया, ताकि द्रास को महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने में योगदान दिया जा सके।

स्टॉल पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से द्रास के युवाओं में इस पहल में भाग लेने और रचनात्मक सामग्री के माध्यम से अपने जिले की अनूठी कहानियों को बताने के बढ़ते उत्साह का पता चलता है।

द्रास महोत्सव के दौरान ‘जेम्स ऑफ इंडिया’ स्टॉल प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा, जिसने काफी रुचि पैदा की और इच्छुक रचनाकारों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला