सितम्बर 20, 2025 5:58 अपराह्न

printer

रेल मंत्रालय ने की रेलगाड़ियों और रेलवे परिसरों में पेयजल की बोतल की कीमत में कटौती की घोषणा

 रेल मंत्रालय ने जीएसटी में कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के प्रयास में रेलगाड़ियों और रेलवे परिसरों में उपलब्ध पेयजल बोतल की अधिकतम खुदरा कीमत में कटौती की घोषणा की है। एक लीटर पेयजल बोतल की कीमत पहले के पंद्रह रुपये से घटाकर चौदह रुपये की जाएगी। इसमें रेल नीर और अन्य सभी ब्रांड शामिल हैं। इसी प्रकार, 500 मिलीलीटर की बोतलों की कीमत पहले के दस रुपये से घटकर नौ रुपये रह गई है। ये संशोधित कीमतें सोमवार से लागू होंगी।