मार्च 25, 2026 1:35 अपराह्न

printer

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 24 घंटों में 948 ड्रोन से शहरों को बनाया निशाना

रूस ने यूक्रेन पर युद्ध शुरू होने के बाद 24 घंटों में अब-तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है,  जिसमें देश भर के शहरों को 948 ड्रोनों से निशाना बनाया गया है। 400 से अधिक ड्रोन दागे गए, जिसमें पश्चिमी यूक्रेन में कई लोग मारे गए और घायल हुए। ये हमले रात भर हुए एक भीषण हमले के कुछ घंटों बाद हुए, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी।

लविव शहर के मेयर एंड्री सादोवी ने कहा कि उनके शहर में 22 लोग घायल हुए हैं और यह संख्या बढ़ सकती है। तीन अन्य पश्चिमी शहर, इवानो-फ्रांकिवस्क, विन्नित्सिया और टेरनोपिल को भी निशाना बनाया गया। मॉस्को द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण शुरू करने के चार साल बाद भी युद्ध बिना रुके जारी है, रूस यूक्रेन के शहरों पर लगभग हर दिन हमले कर रहा है।

अमरीका की मध्यस्थता से शांति समझौते के लिए चल रही बातचीत, फरवरी के अंत में ईरान पर अमरीकी-इस्राएली हमलों के बाद से ठप पड़ी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला