सरकार ने कहा है कि देश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क वर्ष 2014 में 91 हजार किलोमीटर से बढ़कर इस वर्ष मार्च में एक लाख 46 हजार किलोमीटर से अधिक हो गया है। इसमें करीब 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय राजमार्गों के तेजी से विस्तार से संपर्क सुविधाएं मजबूत हुई हैं, बाजारों तक भी पहुंच बेहतर हुई है।
देश के राष्ट्रीय राजमार्गों को हरित बनाने का काम ग्रीन हाईवेज नीति-2015 के तहत किया जा रहा है। इस नीति में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पौधारोपण, पेड़ों के स्थानांतरण, सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई है।
इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण और धूल के प्रभाव को कम करना तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।