भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच, अंकुश और साक्षी चौधरी आज ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराया। सचिन अब राष्ट्रमंडल खेल में पदक हासिल करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं और क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा।
अंकुश भी पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने एंटीगुआ और बारबुडा के जान ज़ालान को सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराया। हरियाणा के 20 वर्षीय मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने पहले ही मुकाबले में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। बुधवार को क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला सेशेल्स के जेड माइकोक से होगा।
पूर्व विश्व युवा और जूनियर चैंपियन साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में बोत्सवाना की लेथाबो मोडुकानेले पर सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से जीत दर्ज की। बुधवार को क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स से होगा।