फ़रवरी 15, 2025 4:17 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल नई दिल्ली के मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में आदि महोत्सव-2025 का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल नई दिल्ली के मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में आदि महोत्सव-2025 का उद्घाटन करेंगी। यह महोत्सव जनजातीय समुदायों की उद्यमिता, हस्तशिल्प, संस्कृति और खान-पान तथा वाणिज्यिक जनजीवन को लोगों से परिचित कराता है।

 

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने बताया कि महोत्सव जनजातीय शिल्पकारों और उद्यमियों को अपने उत्पादों और कृतियों को विभिन्न राज्यों के समक्ष प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में छह सौ से अधिक जनजातीय उद्यमी भाग लेंगे।

 

श्री उइके ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जो हमारे देश की एकता में विविधता की झलक प्रस्तुत करते हैं। नौ दिन का यह आयोजन इस महीने की 24 तारीख तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला