फ़रवरी 13, 2025 9:41 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। इसे लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। कल सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक छोटे मालवाहक वाहन भी नहीं चलेंगे।

 

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, और उन्हें समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। 15 फरवरी को भी शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के साथ ही रिंग रोड के जरिए वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

 

ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने यह आदेश जारी किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला