फ़रवरी 4, 2026 10:29 अपराह्न

printer

राम मोहन नायडू ने ड्रोन निर्माण और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज ड्रोन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास तथा घटक निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होंने उद्योग जगत के हितधारकों से प्राप्त सुझावों का भी आकलन किया।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वदेशी ड्रोन प्रौद्योगिकियों के लिए निवेश और बुनियादी ढांचे को सक्षम बनाने हेतु अंतर-मंत्रालयी प्रयास जारी हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि ड्रोन निर्माण का स्वदेशीकरण भारत के रणनीतिक उद्देश्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्‍योंकि भारत वर्ष 2030 तक विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ड्रोन बाजार बनने की दिशा में अग्रसर है।