जुलाई 9, 2024 3:07 अपराह्न

printer

रांची स्थित एचईसी के मसले पर भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने आज दिल्ली में एक बैठक बुलायी

रांची स्थित एचईसी के मसले पर भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने आज दिल्ली में एक बैठक बुलायी है। इसमें एचईसी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी और इसे तत्काल संकट से उबारने के उपाय ढूंढे जायेंगे। बैठक में एचईसी के प्रभारी सीएमडी, निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

 

एचईसी के मसले पर पिछले दिनों रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारी उद्योग मंत्री से मुलाकात की थी और एचईसी को संकट से उबारने का आग्रह किया था।