रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रीस के समुद्री मामलों और द्वीपीय नीति के उप-मंत्री स्टेफानोस गिकास से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-ग्रीस रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। इसमें समुद्री सहयोग, तटीय सुरक्षा और जहाज निर्माण पर खास ज़ोर दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दो प्रमुख समुद्री देशों के तौर पर, समुद्री क्षेत्र में भारत और ग्रीस के हित और सरोकार एक जैसे हैं, जिसमें नाविकों की सुरक्षा और हिफ़ाज़त सुनिश्चित करने की ज़रूरत भी शामिल है।
News On AIR | अक्टूबर 8, 2026 9:10 अपराह्न
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ग्रीस के उप-मंत्री स्टेफानोस गिकास से मुलाकात की