रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों में हुई तेज वर्षा और तूफान से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।