अक्टूबर 8, 2026 10:29 अपराह्न

printer

यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के पूर्ण अनुपालन के निर्देश दिए

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने सभी संस्थानों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने एक पत्र जारी कर विश्वविद्यालयों और संस्थानों के प्रमुखों से दिव्यांगजनों के लिए समावेशी और सुलभ शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। आयोग ने संस्थानों के प्रमुखों को समान अवसर प्रकोष्ठ के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और दिव्यांगजन विद्यार्थियों को दिए गए प्रवेश, शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की भर्ती, और छात्रवृत्ति तथा छात्रवृत्ति से संबंधित निर्धारित सांख्यिकीय जानकारी प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला