अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के निर्माण की अनुमति देने के प्रस्ताव पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सावधानी से विचार किया जा रहा है। कैंप डेविड में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हथियारों का उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर शांति स्थापित करना है।
यूक्रेन लंबे समय से अपने पश्चिमी सहयोगी देशों से पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली और इंटरसेप्टर मिसाइलों की मांग करता रहा है। इन मिसाइलों को तेज़ रफ्तार बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम माना जाता है।