मई 17, 2026 1:05 अपराह्न

printer

यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने इटालियन ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीता

टेनिस में, यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने इटालियन ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया है। सातवीं वरीयता प्राप्त एलिना ने फाइनल में अमरीका की कोको गॉफ को हराया।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में, आज इटली के जानिक सिनर का मुकाबला नॉर्वे के कैस्पर रूड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर तीस मिनट से खेला जाएगा।