अप्रैल 27, 2026 10:21 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने मेघालय में 1 मई तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मेघालय में पहली मई तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी खासी हिल्स प्रशासन ने अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तेज बारिश के दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर नदियों और नालों के आसपास के क्षेत्रों में।