जुलाई 1, 2026 9:56 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण क्षेत्र के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मुंबई में कल से तेज बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच 100 मिली मीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण क्षेत्र के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 5 जुलाई तक इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला