मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाक़ों और सिक्किम में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी इलाक़ों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।
अगले दो दिन तक बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और विदर्भ में कल तक लू की स्थिति रह सकती है। उत्तर-पश्चिमी भारत के निचले इलाकों में अधिकतम तापमान बुधवार तक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी हिमालयी इलाक़ों में इस महीने की 19 तारीख तक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।