मई 16, 2026 3:43 अपराह्न

printer

मैंगो डिप्‍लोमेसी भारत और अमरीका के बीच सहयोग को दर्शाता है: अमरीका के सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत

अमरीका के सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सिएटल में भारतीय आमों का पहुंचना भारत और अमरीका के बीच वर्षों के प्रयासों और सहयोग को दर्शाता है, जिसे अक्सर ‘मैंगो डिप्‍लोमेसी’ कहा जाता है।

श्री गुप्ता ने एक अमरीकी टीवी समाचार कार्यक्रम में आमों के पहुंचने की तैयारियों का विस्तार से ज़िक्र किया गया। उन्होंने उम्‍मीद जताई कि कल से सिएटल क्षेत्र में भारतीय आम उपलब्ध होने लगेंगे।

उन्‍होंने कहा कि आमों की अलग-अलग किस्मों, जैसे केसर, दशहरी, चौसा, लंगड़ा और अल्फांसो का स्वाद और बनावट एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय आमों का भारतीयों के लिए एक विशेष भावनात्मक महत्व है, क्योंकि ये गर्मियों के आगमन का संकेत होते हैं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला