मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी कार्यालय के औचक निरीक्षण में सामने आई खामियों और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करते हुए विभाग के तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली सरकार द्वारा पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है।
मुख्यमंत्री ने 8 अप्रैल को आईटीओ स्थित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया जिसके दौरान कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं थी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कई अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया था।