जुलाई 4, 2026 8:13 अपराह्न

printer

माली की सेना ने कहा- विद्रोहियों ने गाओ और सेवारे कस्बों पर हमला किया

माली की सेना ने कहा है कि विद्रोहियों ने उत्तरी इलाकों के गाओ और सेवारे कस्बों को निशाना बनाया है। एक विद्रोही गुट के उत्तरी इलाके के एक कस्बे पर कब्ज़ा करने के लिए नए हमले का ऐलान करने के बाद यह बयान आया। अज़ावाद लिबरेशन फ्रंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि अलगाववादी एनेफिस कस्बे को निशाना बना रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। माली को पहले भी अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों के विद्रोह का सामना करना पड़ा है। देश के उत्तरी हिस्से में भी अलगाववादी विद्रोह मुश्किल पैदा कर रहे हैं। अलगाववादी उत्तरी माली में एक आज़ाद देश बनाने के लिए सालों से संघर्षरत हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला