अप्रैल 29, 2026 8:50 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: शिवसेना-यूबीटी ने अंबदास दानवे को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

शिवसेना-उधव ठाकरे गुट ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए विपक्ष के नेता अंबदास दानवे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे ने पुष्टि की है कि दानवे द्विवार्षिक चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी – एमवीए, जिसमें शिवसेना भी शामिल है, के नौ विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट जीतने की उम्मीद है।

छत्रपति संभाजीनगर से आने वाले दानवे ने 2022 से 2025 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया।इस बीच, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का विधानसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 12 मई को समाप्त हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला