फ़रवरी 3, 2025 1:39 अपराह्न

printer

महाकुंभ-2025: बसंत पंचमी के अवसर पर 12 बजे तक 1 करोड़ 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र संगम में डुबकी

प्रयागराज के महाकुंभ में आज बसंत पंचमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान जारी है और लाखों श्रद्धालु अभी भी संगम में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं।

 

आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। पहले दो अमृत स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति और 29 जनवरी मौनी अमावस्या को हुए थे। अब हम प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर मौजूद हमारे संवाददाता अमन यादव से लाइव बात करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला