मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, रायलसीमा और तेलंगाना में लू चलने की संभावना जताई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
तमिलनाडु और पुद्दुचेरी, कारईक्कल, केरलम और माहे में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।