केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज कहा कि भारत स्वच्छ और निष्पक्ष खेलों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वैश्विक स्तर पर डोपिंग के खिलाफ सहयोग को मजबूत कर रहा है।
नई दिल्ली में विश्व डोपिंग विरोधी एजेंसी-वाडा के वैश्विक डोपिंग विरोधी खुफिया और जांच नेटवर्क के अंतिम सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने अनुपालन के लिए सक्रिय सुधार किए हैं, जो खेलों की अखंडता के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी एजेंसी जागरुकता बढ़ाने के लिए ने कार्यशालाएं, सेमिनार, डिजिटल अभियानों के माध्यम से लगातार काम कर रही है। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष शिक्षा मॉड्यूल भी विकसित किए गए हैं। डॉ. मांडविया ने यह भी बताया कि डोपिंग टेस्ट की संख्या 4 हजार से बढ़कर 8 हजार तक पहुंच चुकी है।