अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह मैच कल ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड खेला गया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आर्यवीर सहवाग के शानदार 160 रन की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 309 रन बनाए। सहवाग ने 168 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
310 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संयुक्त अरब अमीरात 50 ओवरों में 239 रनों पर सिमट गया। सेमीफाइनल में कल भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।